
हापुड़ की पाश कॉलोनी में जमीन के दाम शिखर पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे हापुड़ जनपद के हर इलाके में जमीन व जायदाद के भाव आसमान छू रहे हैं परंतु गत एक सप्ताह में जमीन के दामों में बूम श्रीनगर कॉलोनी में देखने को मिला है वह अन्यत्र इलाकों में नहीं।
हापुड़ की श्रीनगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर एक प्लॉट करीब 320 वर्ग गज है जो 1.20 लाख रुपए गज के हिसाब से बिका है और यह प्लॉट किसी सर्राफ ने खरीदा है। सूत्र बताते हैं कि सर्राफ भी बेचू है जो 1.50 लख रुपए प्रति गज के दाम मांग रहा है। श्रीनगर, तारा मिल, ज्ञान लोक, आलोक, अलका कॉलोनी, शिवपुरी ऐसे इलाके हैं जिनकी गिनती पाश कॉलोनी में होती है और जायदाद के दाम शिखर पर हैं। यदि सरकार जांच कराए तो स्टांम्प ड्यूटी के रूप में सरकार को भारी राजस्व प्राप्त होगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























