हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना हेतु जनपद हापुड़ के गांवों से 29.1880 हेक्टेयर भूमि अर्जन किया जाना है। जिस विवरण इस प्रकार है।
जिला हापुड़ की तहसील-गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ के ग्राम भदस्याना में 0.0265 हेक्टेयर, फरीदपुर सिम्भावली में 4.7860 हेक्टेयर, मुरादपुर में 0.6989 हेक्टेयर, हिम्मतपुर में 0.7325 हेक्टेयर, राजपुर में 0.1176 हेक्टेयर, सिखेड़ा मुरादाबाद में 5.2561 हेक्टेयर, चुचावली में 0.5447 हेक्टेयर, मैना-सदरपुर में 1.1471 हेक्टेयर, वहावपुर-ठेरा में 3.9307 हेक्टेयर, बरारी में 1.2206 हेक्टेयर, आलमनगर बागर में 0.4545 हेक्टेयर, बहादुरगढ़ में 3.7063 हेक्टेयर, सिंगनपुर में 0.0265 हेक्टेयर, गोहरा आलमगीरपुर में 0.5800 हेक्टेयर, उदयपुर में 0.3130 हेक्टेयर, माधापुर मौज्जमपुर में 0.1102 हेक्टेयर, हाजीपुर में 1.7499 अर्थात जिला हापुड़ में कुल 29.1880 हेक्टेयर भूमि की लोक प्रयोजन अर्थात उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के माध्यम से गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना हेतु आवश्यकता है।
सरकार ने दावा किया है कि जनपद हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के प्रयोजनार्थ भूमि अर्जित करना लोकहित में है और इससे लोक प्रयोजन की पूर्ति होती है। बता दें कि मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले 594 KM लम्बे मार्ग से यातायात सुलभ होगा और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेगी तथा सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होगे।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041






























