👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के 14 गांव में ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक के लिए 14 गांव में जमीन मिल गई है. पिछले काफ़ी समय से गांव में जमीन चिन्हित नहीं हो पा रही थी. इसका मुख्य कारण गांव में जगह-जगह हो रहा विरोध था. ऐसे में जमीन चिन्हित कर ली गई है जिसके बाद 14 और गांव में ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. फतेहपुर, धनोरा, दोयमी, जरौठी, जोगीपुरा, सिकंदरपुर, काकोड़ी, लालपुर, मुरादपुर, बदरखा, रवासन उर्फ सौगंध, चित्तौड़ा महिउद्दीनपुर, रजापुरा, रतूपुरा व भवापुर में ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























