👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यदि नगर पालिका परिषद हापुड़ की भूमि का लैंड आडिट कराया दिया तो अरबों की ऐसी भूमि का पता चलेगा जिस पर माफियों, समय अवधि के बाद पट्टाधारियों का कब्जा है और अधिकार न होने के बाद भी हस्तांतरित कर दी गई है।
नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ के नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने प्रदेश सरकार को पत्र लिख कर मांग की है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ की भूमि का लैंड आडिट कराया जाए और कब्जाधारियों के कब्जे से परिषद की अरबों रुपए की भूमि को मुक्त कराया जाए। आरोप है कि परिषद की भूमि पर अनेक लोगों ने गैर कानूनी तरीके से कब्जे कर रखे हैं जिन्हें मुक्त कराया जाए।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























