हापुड़, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी पर बुधवार को हापुड़ में कांगे्रसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रसी प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग कर रहे थे।
शहर कांगेे्रस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ता अतरपुरा चौपला पर एकत्र हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार विरोध नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर लिए थे जिन पर सरकार विरोधी नारे लिखे थे।
कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग करते है। सरकार के अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा।
कांग्रेसियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को दिया।































