हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव ढाना में शनिवार की रात को चोरों ने जबरदस्त तांडव मचाया और लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी सामने आई है जिसमें चार संदिग्ध गांव में घूमते हुए नजर आ रहे हैं. करीब 2:45 बजे की इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने सीसीटीवी में कैद होने वाले संदिग्धों पर शक जताया है.
मिली जानकारी के अनुसार सिंभावली के गांव ढ़ाना में चोरों ने प्रधान अंशु पत्नी विपिन के रिश्तेदार दीपक पुत्र राम सिंह के मकान से करीब 30 तोले सोना, 55 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए हैं. वहीं चोरों ने मूले चौहान के यहां से कानों के सोने के कुंडल और कलवा के मकान से एक हजार रुपए की नकदी चोरी की है. घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है. ऐसे में सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें 2:45 बजे चार संदिग्ध जाते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























