👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भवापुर में गुरुवार की रात चोरों ने दो मकानों में अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपए कीमत के आभूषण व 10 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव भवापुर निवासी जय भगवान गिरी के दो बेटे मोनू और दीपक के मकानों में चोर दीवार फांद कर घुस गए और चोरी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान चोर लाखों रुपए कीमत के आभूषण व दस हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772
https://youtu.be/gyveRSL-c2M
































