हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं. चोरों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित न्यू गणेशपुरा में बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने चोरी जीएसटी विभाग में तैनात बाबू के घर में की है जिसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की रेवती कुंज में स्थित जीएसटी दफ्तर में प्रशांत कुमार सेल्स टैक्स सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात हैं जो कि अपने भाई अजय कुमार के साथ न्यू गणेशपुरा में रहते हैं. अजय दिल्ली में बैंक में नौकरी करते हैं. दोनों भाई बाहर गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर मंगलवार की रात को घर में धावा बोल दिया और लाखों रुपए के से सोने-चांदी के आभूषण को चुरा लिया. बुधवार को जब प्रशांत ने दरवाजा खोला तो सामान बिखरा हुआ था जिससे उनके होश उड़ गए. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में जुट गई है.
































