हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की छिजारसी पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव गालंद निवासी एक व्यक्ति के घर से चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया. इस दौरान चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चेक लेकर फरार हो गए. पीड़ित ने चौकी पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने जांच के दौरान एक ब्रीफकेस बरामद किया है.
बता दें कि गालंद निवासी प्रमोद कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह का कहना है कि गुरुवार की रात को वह घर में सो रहा था. इसी दौरान चोर आ धमके और 10 लाख की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए. बदमाशों ने 10 तोले के सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण, तीन लाख रुपए का चेक, दस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. मकान मालिक जब उठा तो अलमारी खुली हुई थी जिसके बाद उसे चोरी का एहसास हुआ. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और जंगल से ब्रीफकेस बरामद कर लिया. पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी में…
Read more






















