हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. चोरों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र और पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मकान को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपए की नकदी और लाखों रुपए के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार निवासी कमल सिंह ने बताया कि वह परिजनों के साथ आठ जून को अपने गाँव गए थे. इसी बीच चोर मकान में घुस गए और पूरे घर को खंगाल डाला. चोरों ने घर में रखे साढे दस हजार रुपए नकद, लाखों के गहने चोरी कर लिए. जब कमल सिंह वापस पहुंचे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
वहीं दूसरा मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर का है जहां एक घर का ताला तोड़कर चार हजार की नकदी और गहने चोरी करने का मामला सामने आया है. परिवार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था. नवीन कुमार ने बताया कि वह चादर धुलाई का काम करता है. बुधवार को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे. इसी बीच चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और कीमती सामान चोरी कर लिया. पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है.
हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749































