हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में शनिवार की रात चोरों ने तीन मकानों में धावा बोलकर लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। परिजन जब रविवार की सुबह सो कर उठे तो चोरी का पता चला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरी की घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है।
गांव गालंद निवासी ब्रह्मजीत, वीरेंद्र सिंह और कृष्ण पाल पड़ोसी हैं जिनके मकानों में चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ली। वीरेंद्र के मकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर तीन जोड़ी मंगलसूत्र, कुंडल, पाजेब आदि आभूषण चुरा लिए।
ब्रह्मजीत के मकान से सोने का हार, कुंडल, पाजेब, 25000 रुपए की नकदी चुरा ली। वहीं कृष्णपाल के मकान से मंगलसूत्र, सोने, चांदी के आभूषण और 14,000 की नकदी चुरा ली। जब अगले दिन ग्रामीण सोकर उठे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772
https://youtu.be/gyveRSL-c2M






























