हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे। चोरों ने अब यूपी पुलिस में तैनात सिपाही दंपति के मकान को अपना निशाना बना कर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलीगढ़ जनपद के कस्बा खैर निवासी नरेंद्र और उनकी पत्नी रेनू उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। नरेंद्र बाबूगढ़ की कुचेसर चोपला तथा रेनू हापुड़ नगर की कचहरी चौकी में तैनात हैं। दोनों देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा मार्ग पर किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह दोनों मकान का ताला लगाकर ड्यूटी पर आए हुए थे। इसी बीच चोरों ने छत पर लगे लोहे के जाल को काटकर मकान में प्रवेश किया। लाखों रुपए के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। शाम को घर पहुंचने पर दंपति को चोरी के बारे में पता चला। सूचना मिलने पर थाना देहात प्रभारी निरीक्षक शिलेश कुमार पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038




























