👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सराफा व्यापारी के घर में चोरों ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सर्राफा व्यापारी जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ देख वह दंग रह गए। चोर इस दौरान लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।
बता दें कि मामला सोमवार की रात का है जब धौलाना के बड़े बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी विनोद वर्मा गढ़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले में परिजनों के साथ दीपदान के लिए गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ देख चोरों ने चोरी की योजना बनाई और मेन गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए जहां से वह लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625





























