
दिनदहाड़े मकान से लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा स्थित ईदगाह के पास बुधवार को चोरों ने दिन दहाड़े बंद मकान का ताला तोड़ कर लाखाें रुपये की नकदी समेत सोने की चेन को चोरी कर लिया और फरार हो गए। आधा घंटे बाद घर पहुंचे परिजनों ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस का मामले से अवगत कराया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पीड़ित चांद की पत्नी ने बताया कि उसका पति ज्वेलरी की दुकान लगाकर परिवार का पालन पोषण करता हैं। घर से चोर कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।
बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे मकान का ताला लगाकर महिला अपने बच्चों के साथ ईद पर्व की खरीदारी करने के लिए बाजार गयी थी। मकान का ताला लगा देख चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर खंगाल कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। पीड़िता आधा घंटे बाद वापस लौटी तो देखा कि मकान का ताला टूटा पड़ा हुआ था जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंदर जाकर देखा कमरे की अलमारी से चोरों ने नकद और ढ़ाई तोले सोने की चेन चुरा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

































