हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने 9 अक्टूबर को गढ़ रोड पर स्थित प्लाईवुड के गोदाम से हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से चोरी के 105 प्लाई बोर्ड, घटना में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप और 37,000 रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गढ़ रोड पर स्थित प्लाईवुड के गोदाम से 9 अक्टूबर को लाखों की चोरी को आरोपियों ने अंजाम दिया था। घटना से जुड़ी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह गोदाम हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी सुरेंद्र कुमार खुराना का है। सुरेंद्र कुमार का आरोप था कि उनके यहां चौकीदार सत्येंद्र मेहता नौकरी करता था लेकिन लापरवाही के चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया जिसके चलते उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और मीनाक्षी रोड से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान सलीम निवासी धौलाना हापुड़ तथा सत्येंद्र मेहता निवासी पन्नापुरी हापुड़ के रूप में हुई है जिनके कब्जे से पुलिस ने 37000 रुपए की नकदी, चोरी के 105 प्लाई बोर्ड, महिंद्रा पिकअप बरामद की है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261


























