हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर जमकर तांडव मचाया। घर में दाखिल हुए चोरों ने नकदी व लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ रोड पर स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार सात नवंबर को अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर का ताला लगा हुआ देख चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़ दिया और घर में दाखिल हुए जहां 35 हजार रुपए की नकदी और लाख रुपए कीमत के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। परिवार जब वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209

































