हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर सोमवार को बड़ी संख्या में गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा मैया का आशीर्वाद लिया. ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट अमावस्या कहा जाता है जिसे बड़ी अमावस्या माना जाता है. ऐसे में सोमवार को होने के चलते इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है जिसके चलते लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई.
बता दें कि हापुड़ के साथ-साथ अन्य जनपदों और राज्यों से श्रद्धालु रविवार को ही तीर्थ नगरी पहुंचना शुरू हो गए जिन्होंने सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान किया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके चलते पीएसी के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह रूट डायवर्ट किए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है.
































