पौष माह की पूर्णिमा पर लाखों श्रध्दालुओं ने किया गंगा स्नान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पौष माह की पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु श्रध्दालुओं का सैलाव शुक्रवार को पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर उमड़ पड़ा।हाड़ कपां देने वाली ठिठुरन भरी सर्दी का श्रध्दालुओं पर कोई असर दिखाई नही दिया।पौष माह की पूर्णिमा पर शुक्रवार को सूर्योदय से पहले ही श्रध्दालुओं ने गंगा में डूबकी लगाई।
पूर्णिमा की पूर्व संध्या तक लाखों श्रध्दालु विभिन्न वाहनों से बृजघाट पहुंच गये।ये स्नानार्थी पश्चिमी उत्तर प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,राजस्थान आदि क्षेत्रों से आए थे।स्नानार्थी अपने पंडों से भी मिले।
ऐसी मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर गरीबों को भोजन व गरीबों को गर्म वस्त्र दान करने से पुण्य का लाभ मिलता है।इसी मान्यता के कारण ही शुक्रवार को लाखों श्रध्दालुओं ने गंगा स्नान किया और उन्होंने एक दिन पहले आकर बृजघाट की धर्मशालाओं में डेरा डाल लिया।गंगा स्नान का सिलसिला सूर्यास्त तक जारी रहा।श्रध्दालुओं ने हर बार की तरह इस बार भी पार्किंग शुल्क के नाम पर जबरन वसूली पर रोष व्यक्त किया।

Hungry Hacker’s लाएं हैं फूड लवर्स के लिए BEST COMBO: 7248676869








Related Posts

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

🔊 Listen to this पशु चोर को पुलिस ने दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पशु चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

🔊 Listen to this भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तरुढ़ होने पर जनपद हापुड़ के भाजपाई नोट…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
error: Content is protected !!