हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव दौमी में बदमाश एक दुकान का ताला चटका कर लाखों रुपए का सामान तथा हजारों रुपए नकद चोरी कर ले उड़े।
पुलिस के अनुसार गांव दौमी में पंकज अग्रवाल की सैनेटरी आदि की दुकान है। रात में किसी वक्त बदमाश आए और दुकान का ताला व कुंदा तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गए। बदमाश दुकान से सैनेटरी का सामान, एलईडी तथा सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिग तथा गल्ले से दस हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606


























