
Photo: Library
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के सामने 16 अगस्त 2022 को पेशी पर आए लखन की पुलिसकर्मियों के सामने दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई थी। लखन हत्याकांड में 18 आरोपियों में से अदालत ने 16 सितंबर को तीन आरोपियों को दोषी करार दिया जिन्हें गुरुवार को सजा सुनाई गई। 18 में से एक आरोपी मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में ढ़ेर हो चुका है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम विपिन कुमार द्वितीय की अदालत ने 16 सितंबर को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था जिन्हें गुरुवार को सजा सुनाई गई। तीन आरोपियों में से एक गौतमबुद्ध नगर नोएडा की जेल और दो गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है।
कोर्ट ने सुनाई सजा:
चर्चित लखन हत्याकांड में तीनों दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सुनील, वीरू, पप्पन के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर अदालत ने तीनों को आजीवन कारावास और प्रत्येक पर तीन-तीन लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। मामले में 14 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया जबकि एक एनकाउंटर के दौरान ढ़ेर हो गया था। कुल 18 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
2019 में की थी दो की हत्या:
दरअसल इस मामले की चिंगारी 2019 में भड़की। जब हरियाणा के गांव आनंगपुर निवासी देवेंद्र सिंह के बेटे सागर और सचिन की बारात जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नंगला गई थी। शाम को मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने सचिन और सागर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और दोनों को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड में 16 अगस्त 2022 को हापुड़ कचहरी में पेशी पर आए लखन की गोलियों से भूनकर कर हत्या की गई थी जिसके बाद आरोपी हमलावर रघुवीरगंज से फरार होने में कामयाब रहे थे।
लोगों में था दहशत का माहौल:
वारदात के समय क्षेत्र में दहशत की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया जिसके बाद मामले की सुनवाई न्यायालय में शुरू हुई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि हत्याकांड का मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम विपिन कुमार-द्वितीय की अदालत में चल रहा है। मामले में कुल 18 आरोपी थे जिनमें से तीन को सजा सुनाई गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहे।
मुठभेड़ में मारा गया था एक लाख का इनामी:
बता दें कि हापुड़ पुलिस की रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर और लखन हत्याकांड में शामिल रहे मनोज भाटी से मुठभेड़ हुई थी। मनोज और उसके साथी अंकित को लेकर हापुड़ पुलिस 29 जनवरी 2023 को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र आ रही थी। जैसे ही पुलिस टीम कोतवाली क्षेत्र के सबली के पास पूठा-हुसैनपुर मार्ग पर स्थित नलकूप पर पहुंची तो मनोज भाटी ने हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीन कर इंस्पेक्टर को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जवाबी फायरिंग में मनोज भाटी मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। मनोज भाटी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। लखन हत्याकांड में अदालत ने तीन को सजा सुनाई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




























