👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जब भी आपदा आती है, तो अनेक लोग समर्पण व सेवा भाव से स्वतः ही मदद के लिए आगे आ जाते है। हरियाणा के हिसार में एक स्टील कारोबारी विजय शर्मा है। वह किसी वजह से जनपगद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट गंगा तट पर आए थे। उन्हें पता चला कि असहाय व निर्धन लोगों के अंतिम संस्कार हेतु लकड़ियों की जरुरत है। उन्होंने तुरंत बृजघाट पर एक हजार क्विंटल लकड़ी की व्यवस्था कर दी। यह लकड़ी जरूरतमंदों शवों के अंतिम संस्कार हेतु निःशुल्क मिलेगी। निःशुल्क लकड़ी के वितरण का जिम्मा श्री संतोषी बाबा फाउंडेशन बृजघाट को सौंपा गया है।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320


























