गढ़मुक्तेश्वर, सीमन (अन्नू अग्रवाल): थाना गढ़मुक्ते श्वर पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र से लग्जरी कारें उड़ा कर पश्चिमी बंगाल में बेचता था। पुलिस गिरोह के सरगना सहित सात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चार लग्जरी कारें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शनिवार की अपराह्न यहां पत्रकारों को बताया कि गढ़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार रात पुलिस बल के साथ गढ़-मेरठ रोड पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि एक ब्रजा गाड़ी को पूछताछ के लिए रोक लिया। गाड़ी चालक पश्चिमी बंगाल के थाना कलिया गंज के बारोन निवासी समीरन चंद देव ने बताया कि उनका गिरोह लग्जरी गाडिय़ा चोरी कर नम्बर प्लेट बदल कर पश्चिमी बंगाल बेचता है। पुलिस ने समीरन की सूचना पर गढ़-मेरठ रोड पर एक ढाबे से थाना मवाना के गांव ढिकौली के मनोज, अरविंद गिरी, कस्बा किठौर के आशिम, थाना हाफिजपुर के गांव मुरसलपुर के मनीश कस्बा मवाना के शमीम तथा गांव ऊंचा कुंआ के खिलाफत को तीन लग्जरी कारों सहित दबोच लिया। अरविंद गिरी गिरोह का सरगना है, जो लग्जरी कार चुराने से लेकर बिक्री तक की योजना को अंजाम देता था।

कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996
































