लेडीज सूट चोर दुकान का नौकर निकला,माल बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मालिक को धोखा देकर दुकान से लेडीज सूट चोरी करने वाले दुकान के ही नौकर को पुलिस ने पकड़ लिया और उसके कब्जे से 20लेडीज सूट बरामद किए है।
हापुड की श्री नगर कालोनी के विशाल कंसल की गोल मार्केट में रेडीमेड कपडों की दुकान है।दुकान पर अमृत विहार कालोनी का हरीश कुमार गत 12 साल से काम करता है।दुकान से अक्सर लेडीज सूट गायब होते थे परन्तु रविवार को बीस लेडीज सूट गायब होने पर विशाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत हरीश पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसके कब्जे से चोरी के 20 लेडीज सूट बरामद किए है।पुलिस ने हरीश को जेल भेज दिया है।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811





























