👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मुरारी सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट संजय बिहार कालोनी हापुड़ ने लड्डू गोपाल जी का भव्य मंदिर बनाने का निर्णय लिया है और मंदिर हेतु भूमि क्रय करने की एक योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत भक्त को एक रुपया प्रतिदिन दान करना होगा। योजना को मूर्तरुप देने का कार्य जन्माष्टमी पर्व पर शुरु किया गया।
जन्माष्टमी पर सैकड़ों महिलाओं को गुल्लक प्रदान की गई। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन एक रुपया दान करेंगी और अन्य परिवारों को इस आंदोलन से जोड़ेंगी। भक्तों के इस दान से ट्रस्ट भूमि खरीदेगा और फिर लड्डू गोपाल जी के भव्य मंदिर का निर्माण शुरु होगा।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099



























