हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में बर्तन की एक फैक्ट्री में कार्य कर रहा एक मजदूर हादसे की चपेट में आ गया जिससे उसके एक हाथ की दो उंगलिया कट गई और एक अंगूली का ऑपरेशन हुआ है। फैक्ट्री के मुंशी ने घायल कर्मचारी को एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से वह उड़नछू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि जिस मशीन पर उसका मालिक उससे कार्य करा रहा था वह उसके लिए न ही ट्रेंड था और न ही सर्टिफाईड था लेकिन मालिक जबरन उससे काम कराता था।
बता दें यह पूरा वाक्या गुरुवार की दोपहर का है। जब एक बर्तन बनाने की फैक्ट्री में सोनू नाम का एक मजदूर मशीन पर काम कर रहा था। मशीन को चलाने के लिए उस मजदूर के पास न ही कोई सर्टिफिकेट था और न ही वह इस मशीन के लिए ट्रेन्ड था। लेकिन उसका कहना है कि उसका मालिक जबरदस्ती उससे मशीन चलवाता था और उसपर दबाव बनाता था जिसके बाद वह हादसे का शिकार हो गया और उसके बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गई और एक उंगली का ऑपरेशन हुआ है।
परिवार ने भी मालिक पर लगाया आरोप:
फैक्ट्री का मुंशी आनन-फानन में घायल मजदूर को अस्पताल में ले आया लेकिन उसके बाद से वह लापता है। पीड़ित की सुध लेने फैक्ट्री प्रबंधक की ओर से किसी ने नहीं ली है। अस्पताल पहुंचे पीड़ित के परिवार का कहना है कि सोनू का मालिक मना करने के बाद भी नहीं मानता था और मशीन चलवाता था। अगर मालिक ने सुनी होती तो ऐसा नहीं होता। फिलहाल घायल मजदूर का परिवार मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कर रहा है।
तीन साल पहले भी हो चुका है हादसा:
बर्तन की इस फैक्ट्री में तीन साल पहले भी एक हादसा हुआ था जिसमें मशीन में एक मजदूर का पैर आने से उसका पंजा कट गया था। फैक्ट्री मालिक ने मजदूर की सिर्फ इलाज कराकर ही छोड़ दिया था। हालांकि परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की थी लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ न मिल सका। मजदूर आज भी बिना सहारे के चलने में असमर्थ है।
दोनों फैक्ट्रियों में यही हैं हालात:
बर्तन के इस व्यापारी की दो फैक्ट्रियां हैं : एक धीरखेड़ा में और दूसरा गढ़ रोड पर स्थित है। दोनों फैंक्ट्रियों में यही हालात हैं। इन दोनों फैक्ट्रियों में मशीन पर कार्य करने के लिए कोई ट्रेंड इंजीनियर नहीं है बल्कि पैसे बचाने के लिए किसी भी जान जोखिम में डाल देते हैं।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























