हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और हापुड़ के जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी को जिस व्यक्ति ने धमकी दी थी वह कतर में मजदूरी करता है और अमरोहा का रहने वाला है। साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी के भाई से पूछताछ शुरू कर दी है।
बता दें कि 18 सितंबर की रात करीब 10:00 बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से डीएलएफ निवासी भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी को धमकी मिली। धमकी देने वाले दो दिनों में मानसिंह की हत्या की बात कर रहा था। मानसिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अंतरराष्ट्रीय नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया जिसकी मदद से पता चला कि यह नंबर कतर का है और इस नंबर से अमरोहा के एक व्यक्ति से कई बार बातचीत की गई है। कॉल डिटेल निकाली और अमरोहा पहुंची। पुलिस आरोपी के भाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कतर में मज़दूरी करता है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

























