👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला अस्पताल हापुड़ में तैनात लैब साइंटिस्ट कोरोना की चपेट में आ गई है जिससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। लैब साइंटिस्ट मेरठ की रहने वाली है जिससे उनके संपर्क में आए अन्य स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों की जांच भी शुरू हो गई है। लैब साइंटिस्ट को आइसोलेट कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। बता दें कि लैब साइंटिस्ट से कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में ही लैब पैथोलॉजिस्ट भी संक्रमित मिली थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























