घर में चला रहे थे कुट्टी घर, पकड़े गए










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की आवास विकास कालोनी में एक मकान में चल रहे अवैध बूचड़खाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से गृहस्वामी व उसके भाई को दबोच लिया। पुलिस ने मकान से पशुओं के अवशेष व कुल्हाड़ी, छुरी आदि औजार बरामद किए है।

हापुड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि आवास विकास कालोनी में इमरान के घर में अवैध रुप से कुट्टी घर चल रहा था। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर इमरान के घर छापा मार कार्रवाई की और पशुवध करते हुए गृहस्वामी इमरान व उसके भाई सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घर से पशुओं के अवशेष व पशुवध में  प्रयुक्त औजार बरामद किए है।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे पैठ से मवेशी खरीद कर लाते थे और पशु वध करके उनका मांस हापुड़ व आस-पास बेचते थे। मवेशी की चर्बी सिकंदर गेट के एक चर्बी व्यापारी को तथा खाल रामपुर रोड पर बेचते थे। पुलिस का कहना है कि पशुओं के वध में लिप्त लोगों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।

अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!