हापुड़: कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब हापुड़ ने शिवा क्रिकेट अकादमी को हराया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के कुचेसर चौपला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब हापुड़ व शिवा क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला हुआ जिसमें कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट गवाकर 30 ओवरों में जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ दे मैच का खिताब समर्थ साहनी को तथा बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड हेमन्त अरोड़ा को दिया गया।
कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब हापुड़ व शिवा क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेले गए 35 ओवरों के मैच में शिवा क्रिकेट अकादमी के कप्तान अंश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवरों में सभी विकेट गवाकर 144 रन बनाए जिसमे अंश शर्मा ने 27, मोनू कुमार ने 22, वासु शर्मा ने 19 व कुश निगम ने 13 रनो की परियां खेली । जबकि पहले गेंदबाजी करते हुए कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब की तरफ से समर्थ साहनी ने 7 ओवरों में 10 रन देकर 4 विकेट, शौर्य गौतम ने 4.4 ओवरों में 20 रन देकर 2 विकेट, रोनक व अनुभव शर्मा ने 1–1 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट गवाकर 30 ओवरों में जीत हासिल कर ली जिसमे हेमन्त अरोड़ा ने 72, अभिषेक तोमर ने 33 व आदित्य अग्रवाल ने 14 रनों की नाबाद साहसिक पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
शिवा क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्जुन शर्मा ने 6 ओवरो में 30 रन देकर 4 विकेट मोनू कुमार ने 7 ओवरों में 35 रन देकर 2 विकेट लवकुश व अंश शर्मा ने 1–1 विकेट लिया लेकिन टीम को जीत दिलाने में विफल रहे। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड समर्थ साहनी व बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड हेमन्त अरोड़ा को दिया गया।

FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342







Related Posts

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…

Read more

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

🔊 Listen to this गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पानी की टंकी वाली गली में…

Read more

You Missed

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव
error: Content is protected !!