क्रीड़ा भारती के आन लाईन होंगे सेल्फ डिफेंस व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के ज़िला और तहसील के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक वर्चुअल बैठक ऑनलाइन क्रीड़ा भारती हापुड़ के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में क्रीड़ा भारती के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के संयोजक डॉ०विकास अग्रवाल, क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत के मंत्री अनिल शर्मा,मेरठ प्रांत के उपाध्यक्ष विशाल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ० शशि शर्मा आदि उपस्थित रहे। क्रीडा भारती हापुड़ की जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रीति त्यागी ने बताया 14 जून से 20 जून सेल्फ डिफेंस व योग प्रशिक्षण ऑनलाइन कार्यक्रम वॉट्सऐप ग्रुप व फ़ेसबुक लाइव के माध्यम से कराया जाएगा तथा 21 जून को होने वाले योग दिवस पर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। क्रीड़ा भारती की जिला मंत्री महिला प्रकोष्ठ वंदना सिंघल ने बताया कि गत 07 वर्षों से क्रीड़ा भारती सक्षम महिला- निर्भया महिला के तत्वावधान में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण काआयोजन करती आ रही है। कोरोना के कारण पिछले वर्ष भी ऑनलाइन सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 300 बालिकाओं ने भाग लिया था तथा योग में 1500 लोगों ने ऑनलाइन योग प्रशिक्षण प्राप्त किया था। क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनप्रीत खैरा ने बताया कि सेल्फ़ डिफेंस व योग प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफ़िकेट दिए जाएंगे।
बैठक में क्षमा शर्मा, रोहन, उज्ज्वल सोमानी, मुकेश शर्मा, अंकुर शर्मा, रोहतास सिंह, कीर्ति गौतम, कोमल त्यागी, मोहित शर्मा, श्रीमती अलका आर्य आदि उपस्थित थे।

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033







Related Posts

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

Read more

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
error: Content is protected !!