क्रीडा भारती का सेल्फ डिफेंस शिविर 14 जून से










क्रीडा भारती का सेल्फ डिफेंस शिविर 14 जून से
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती की एक बैठक का आयोजन एस एस वी इन्टर कॉलेज हापुड़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से प्रारंभ होने वाले सेल्फ डिफेंस व योग शिविर के लिए कार्य की योजना चर्चा की गयी। प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा मनचलों की खैर नहीं, छात्राओं को दी जाएगी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग। छह दिवसीय कार्यक्रम में आत्मरक्षा (Self Defence) के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसका उद्देश्य लड़कियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना है।

इस योजना में 10 वर्ष से अधिक साल की लड़कियों व महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वो बुरे वक्त का मानसिक संतुलन और हिम्मत के साथ मुकाबला कर सके। क्रीड़ा भारती का उद्देश्य बालिकाओं को आत्म रक्षा के गुण सिखाकर जो कि उनके आत्मविश्वास को बल देगा। जिलाध्यक्ष वंदना सिंहल ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे है जिसकी संख्या 150 से अधिक हो चुकी है। जिला मंत्री महिला मंडल कनक गुप्ता ने बताया शिविर में योग निःशुल्क सिखाया जाएगा जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग आमंत्रित है। शिविर में बालिकाओं को दण्ड चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक रोहताश सिंह व मनीषा ने कहा की छात्राओं को किसी भी अप्रत्याशित घटना के खिलाफ मानसिक रूप से संतुलित और सशक्त बनाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। लड़कियों को साइबरबुलिंग और एसिड अटैक से भी अवगत कराया जाएगा।

खेलों के माध्यम से उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति शारीरिक रूप से जागरूक भी किया जाएगा। बैठक मे ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, ज़िला सह सचिव रोहन, संतोष अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, मनोज गोयल, अंकुर शर्मा, सुधांशु गोयल, गौरव गोयल, मनोज, राशि, नीलम गुप्ता, क्षमा, आकांक्षा, गुंजन, ईश्वरी, सौम्या, द्वितीया आदि लोग उपस्थित रहे।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!