क्रीडा भारती लगाएगी सेल्फ डिफेंस और योग शिविर












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सोमवार को क्रीड़ा भारती ज़िला व नगर हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों की 12वें सेल्फ डिफेंस एवं योग शिविर कार्यक्रम की रूप रेखा हेतु एक बैठक क्रीड़ा भर्ती के मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में मेरठ विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष के भाँति इस वर्ष भी क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ सक्षम महिला- निर्भय महिला के अंतर्गत छात्राओं को आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण 14 जून से 20 जून तक आयोजित करवाने जा रही है और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का समापन होगा। जिला मंत्री मनप्रीत खैरा ने बताया कि क्रीड़ा भारती की स्थापना साल 1992 में खेलों के माध्यम से ‘स्वस्थ्य भारत – समर्थ भारत’ का निर्माण हो यह ध्यान में रखकर की गई। देश के अन्य स्थापित खेलों के साथ-साथ स्वदेशी खेलों को भी बढ़ावा मिले तथा समाज के सभी वर्गों में खेलों के प्रति आकर्षण बढ़े और खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय चरित्र की भावना का निर्माण हो। देश में एक खेल संस्कृति का निर्माण हो और अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्द्धाओं में हमारा देश विश्व के अग्रणी देशों में गिना जाये। इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर क्रीड़ा भारती कार्यरत है। क्रीड़ा भारती की इस वर्ष की वार्षिक सदस्यता ऑनलाइन की जा रही है।
बैठक में ज़िला संरक्षक ब्रिजेश गर्ग, ज़िला महिला अध्यक्ष वंदना सिंघल, मंत्री सुनीता स्वामी, ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, नीलम गुप्ता, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, निशांत अग्रवाल आकांशा त्यागी, ज्योति चौहान, अंजलि गर्ग आदि लोग उपस्थित रहे।











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!