क्रीडा भारती 17 मार्च को मनाएगी होली पर्व
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ द्वारा सूर्य नमस्कार समापन कार्यक्रम, वार्षिक सदस्यता अभियान व होली परिवार मिलन कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत कार्यालय गढ़ रोड हापुड़ में किया गया। जिसमें क्रीड़ा भारती की पुरुष व महिला टीम के सभी ज़िला, तहसील व नगर हापुड़ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा की क्रीड़ा भारती परिवार हापुड़ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली परिवार मिलन समारोह 17 मार्च को किया जाना है। ज़िला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि हमें अच्छी दुनिया को देखने के लिए नजर की नहीं अच्छे नजरिये की जरूरत होगी। होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार है यह राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता तथा परस्पर स्नेह एवं प्रेम का त्योहार है। ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा ने कहा कि होली के विभिन्ना रंग हमारे जीवन को भी विभिन्ना रंगों से भर देते है। हम संकल्प ले की हम पर्यावरण शुद्धि के लिये कार्य करते रहे। होली धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करती है। बैठक में ज़िला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, ज़िला महिला अध्यक्ष वंदना सिंघल, ज़िला महिला मंत्री सुनीता स्वामी, मनोज अग्रवाल, गौरव गोयल, अनिल स्वामी, सुभाष चंद सैनी, अर्चित सिंहल आदि लोग मौजूद रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























