हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 महामारी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में दर्ज मुकद्दमों को खत्म करने के आदेश का हापुड़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत किया है और मिठाई वितरित की।
राष्ट्रीय व्यापार संगठऩ के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी, हापुड़ व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व महामंत्री अमन गुप्ता तथा कसेरा एसोसिएशन हापुड़ के महामंत्री गोविंद अग्रवाल ने मुख्य मंत्री के निर्णय का स्वागत किया है और कहा है कि इन मुकद्दमों के खत्म होने से व्यापारी वर्ग को राहत मिलेगी। बता दें कि जनपद हापुड़ में कोविड-19 महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने पर 933 मुकद्दमे दर्ज हुए है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























