हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने कलैक्टर गंज में राजीव उर्फ गंगू के मकान पर छापा मार कर जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर मौके से एक लाख 15 हजार रुपए, ताश आदि बरामद किए जबकि नौ आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। हापुड़ में संचालित यह एक ऐसा जुए का अड्डा पुलिस ने बताया है कि जहां शहर के कोने-कोने से लोग जुआ खेलने पहुंचते थे और नाल निकाली जाती थी।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

पुलिस ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी कि कलैक्टर गंज में राजीव उर्फ गंगू के मकान पर जुए का अड्डा चल रहा है। पुलिस ने सर्च वारंट लेकर शनिवार की सुबह छापा मारा और राजीव उर्फ गंगू, श्री नगर हापुड़ के ओम प्रकाश के बेटे गगन तथा लक्ष्मण पुरा कोठी गेट के जगदीश प्रसाद के बेटे अमित उर्फ मीतू को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि नई मंडी पक्काबाग का हिमांशु कालरा उर्फ गोल्डी, मोती गंज का राकेश खद्दर, नई शिवपुरी के मनोज अग्रवाल का बेटा अभिनव अग्रवाल, सर्राफा बाजार का अमरनाथ गोयल उर्फ चिंटू चिकना, पुराना बाजार का वीरेंद्र कश्यप उर्फ चिंदी, प्रेमपुरा का राजीव गर्ग, पापड़ वाली गली के सुशील शर्मा का बेटा पिंटू उर्फ अमन शर्मा, शिवदयाल पुरा का फुरकान तथा ग्रीन वैली का तरुण सिरोही फरार है। जिनकी पुलिस को तलाश है।
पुलिस ने बताया कि राजीव उर्फ गंगू घर में लोगोंं को बुलाकर जुआ खिलाता था और बदले में नाल निकालता था। जुए के अड्डे पर लोगों के लिए ब्रेक फास्ट से लेकर डिनर तक की व्यवस्था होती थी।































