जानिए पिता ने क्यों की अपनी बेटी की हत्या, सौतेली मां फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया में 26 मार्च की रात को 17 साल की योगिता उर्फ तनु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर गांव वालों में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तनु की मौत का कारण गर्दन की हड्डी टूटना है। उसके बाद पुलिस ने मृतका के मामा की तहरीर पर पिता अमित और सौतेली मां कंचन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आरोपी पिता अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सौतेली मां कंचन फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
सिंभावली पुलिस को 26 मार्च को सूचना मिली कि 17 साल की योग्यता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कार्रवाई की तो आरोपी पिता ने बताया कि वह बेटी के प्रेम संबंध से नाराज था जिसके चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। कई बार समझाने के बावजूद भी योगिता नहीं मानी। प्रेम संबंधों के कारण योग्यता की हत्या कर दी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606




























