जानें कौन है भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश तोमर










जानें कौन है भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश तोमर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के बैटरी व्यवसायी नरेश तोमर को प्रदेश हाईकमान ने भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे।

एक परिचय- नरेश तोमर बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे है। पिलखुवा व जिंदल नगर बैटरी के खोल तैयार करने की फैक्टरी है तथा तैयार बैटरियों का भी व्यापार करते है। सब्जी मंडी पिलखुवा के पीछे एक आलीशान भवन मे रहते है तथा उनके पास सभी सुविधाएं उपलब्ध है, जो पर्याप्त जीवन के लिए जरुरी है। राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने क साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया  का पक्का समर्थन माना जाता है।

ये हैं चुनौतियां- जनपद हापुड में चार निकाय है जिनमें पिलखुवा व गढ़मुक्तेश्वर में भाजपा सत्तारुढ़ है, परंतु हापुड में बसपा व बाबूगढ़ में निर्दलीय सत्तारुढ़ है। बाबूगढ़ व हापुड़ में भाजपा संगठन अत्यधिक कमजोर है। पराजित दोनों निकायों के प्रत्येक वार्ड में भाजपा अपने प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई और उन बूथों पर भाजपा का बस्ता संभालने वाला भी नहीं था। हापुड़ व बाबूगढ़ निकाय चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट संदेश गया था कि भाजपा हर वार्ड में कमजोर हुई है। भाजपा संगठन को खड़ा करना एक बड़ी चुनौती है। एसी कमरे में बैठक कर सभाएं करने से कुछ होने वाला नही है, वरना लोकसभा-2024 का चुनाव परिणाम भी चौकाने वाला होगा।

कहां-कहां है भाजपा कमजोर-हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद सर्वण मतदाता का भाजपा से मोह भंग हुआ है। यह जिला पंचायत व निकाय चुनाव में स्पष्ट है। मुस्लिम व बहुजन मतदाता भी भाजपा से मुंह मोड़ा है। बड़ी संख्या मे गुर्जर, किसान, त्यागी आदि भी भाजपा से नाराज है। इस सभी को फिर से अपने पाले में लाने के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश तोमर को कड़ा परिश्रम करना होगा।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर








Related Posts

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
error: Content is protected !!