हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में कांटे, बाट, तराजू सत्यापित न कराने वाले व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाप-तौल विभाग ने दोषी व्यापारियों की खोज के लिए अभियान चलाया हुआ है।
वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश द्विवेदी के अनुसार निजामपुर के धान व्यापारी नरेंद्र कुमार का 3 सौ किलो का कांटा सही नहीं पाया गया जिसे जब्त कर लिया गया है। हापुड़ के रेलवे रोड पर भोला फ्रुट, पक्का बाग पर फ्रुट, पक्का बाग के मेट्रो प्लाजा में जिज्जा क्लब, कोठी गेट पर अरहान बरतन भंडार, सत्येंद्र किराना स्टोर तथा बुलंदशहर रोड के दो स्कैप व्यापारियों के नाप-तोल सत्यापित नहीं पाए गए। ऐसे व्यापारियों के चालान किए गए हैं।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























