#IncomeTax #ED #GST #StampDuty
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में काली कमाई का निवेश प्रोपर्टी में करने का कैरेज बढ़ता ही जा रहा है, जिस कारण प्रोपर्टी के दामों में बूम तेजी से आ रहा है। वैसे जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों में प्रोपर्टी के दाम तेजी से बढ़ रहे है, परंतु जो गति हापुड़ के रेलवे रोड व उससे जुड़ी कालोनियों में तेजी आई है, शायद ही कहीं आई हो। अब तो छोले- भटूरे, नमकीन, दवा, मिठाई, चाय, ठेले-खोमचे तथा पटरी लगाने वाले भी प्रोपर्टी में निवेश कर रहे है।
हापुड़ का रेलवे रोड व फ्रीगंज रोड इलाका सबसे पोश इलाका गिना जा रहा है। रेलवे रोड के मुख्य मार्ग पर एक साल पहले जमीन के भाव चार लाख रुपए गज तक थे, परंतु अब 6 लाख रुपए गज के दाम बताए जा रहे है और इन भावों में भी जगह उपलब्ध नहीं है। रेलवे रोड से जुड़ी कालोनी शिवपुरी, पंजाबी कालोनी, रेवती कुंज, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, अमरदीप कालोनी, प्रकाश नगर, रामगंज, राधापुरी, सीतागंज, तारामिल कालोनी में शुरु के भाव डेढ़ लाख रुपए गज तथा एक फर्लांग बाद एक लाख रुपए गज के दाम बताए जा रहे है। ज्यादा पीछे हटने पर 50 हजार रुपए गज है। भाव इतने ऊंचे होने के बाद भी जमीन उपलब्ध नहीं है।
रेलवे रोड पर लगने वाली पटरी व पटरी की पगड़ी भी महंगी हो चली है। जिस दुकान का किराया पहले चालीस हजार रुपए तक था, अब 60 हजार रुपए मांगा जा रहा है, क्योंकि बड़े-बड़े शोरुम खुलने से किराए में वृद्धि हुई है। किराया एग्रीमेंट तो है, परंतु जीएसटी की अदायगी गिने-चुने ही कर रहे है। बड़े पैमाने पर जीएसटी व स्टाम्प ड्यूटी तथा आयकर की चोरी का रेलवे रोड सबसे बड़ा अड्डा है।
ये भी पढ़ेः- 90 गज का मकान डेढ़ करोड़ में बिका
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























