जानिए गांव असरा के ग्रामीणों ने विकास को लेकर क्या कहा?












जानिए गांव असरा के ग्रामीणों ने विकास को लेकर क्या कहा?

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव असरा में प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्य को लेकर जब लोगों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़के बनी है, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछी है, खड़ंजे भी बिछाए गए हैं और स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। नाले आदि का निर्माण भी हुआ है और ग्रामीणों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अब स्वच्छ पेयजल के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे उन्हें काफी उम्मीद है। वही ग्रामीणों ने बताया कि गांव में साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था है। ग्रामीण सुखबीर, सोनेलाल मिश्रा, विजेंद्र सिंह पाल आदि ने प्रशंसा की।

गांव असरा के प्रधान सोमवीर ने बताया कि गांव में हर खंबे पर लाइट लगी है जिससे रात के समय ग्रामीणों को परेशानी ना हो। उन्होंने अपने निजी खर्चे पर पंचायत घर में लाइब्रेरी बनाई है जिससे बच्चे वहां बैठकर पढ़ाई कर सके। भोले बाबा की नगरी के नाम से मशहूर में गांव असरा में भोले बाबा का पिंपलेश्वर महादेव मंदिर भी है जिसकी काफी मान्यता है।

ग्राम प्रधान सोमवीर ने बताया कि क्षेत्र की एक समस्या बनी हुई है। शमशान घाट के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। इसी के साथ मानसरोवर पार्क की भी उन्होंने मांग की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थित तालाब पर जाने का रास्ता खेतों से होकर गुजरता है जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी होती है। इन समस्याओं का संबंधित विभाग को समाधान करना चाहिए।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!