हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नए साल को लेकर जगह-जगह जश्न की तैयारी है। कड़ाके की ठंड के बीच नए वर्ष को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। आपको बता दें कि 2023 के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना रहा। वहीं सोमवार की बात करें तो नए साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास बने रहने की उम्मीद है। हालांकि संभावना है कि रविवार के मुकाबले सोमवार को हवा की रफ्तार बढ़ेगी और यह आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कड़ाके की सर्दी में लोग मजबूरी में ही घरों के बाहर निकल रहे हैं। सुबह और रात के वक्त कड़ाके की सर्दी के साथ जबरदस्त कोहरे की वजह से राहगीरों की मुश्किलें दोगुनी हो गई है। वहीं न्यू ईयर को लेकर लोग जगह-जगह जश्न की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
New Year पर DJ PARTY|| UNLIMITED FOOD + COMPLIMENTARY DRINK: 7895153497

























