हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में इन दिनों अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह के समय ठंडी हवा और दोपहर के समय तेज धूप की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। लगभग 16 डिग्री तक तापमान में अंतर दिखाई दे रहा है। अनुमान है कि बुधवार को तापमान तीन डिग्री तक बढ़ जाएगा जो 34 डिग्री पहुंचेगा। हालांकि गुरुवार को तापमान में एक बार फिर दो डिग्री की गिरावट व बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास बने रहने की उम्मीद है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। जुखाम, खांसी, बुखार आदि की शिकायत हो रही है। चिकित्सकों की सलाह है कि बदलते मौसम में जरा भी लापरवाही ना बरते।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























