👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है। इसी क्रम में गढ़ अमरोहा सीट को लेकर भी माहौल चुनावी रंग में धीरे-धीरे लगने लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी गढ़ अमरोहा लोकसभा सीट के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं जिन्होंने अमरोहा में आयोजित एक कार्यक्रम में दानिश चौधरी के ट्वीट को लेकर कहा कि दानिश चौधरी फिलहाल पार्टी में नहीं है। सूची आने पर ही उम्मीदवार के बारे में जानकारी हासिल होगी।


























