हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वॉर्ड नंबर दो में लोगों की समस्याएं क्या-क्या है? यह जानने के लिए EHAPURNEWS की टीम टूटी हुई सड़क से गुजरकर क्षेत्र में पहुंची जहां लोगों से सवाल पूछा कि इलाके में कितना विकास हुआ है? इस दौरान लोगों में काफी नाराजगी दिखाई दी। बता दें कि वॉर्ड नंबर- 2 में लज्जापुरी, न्यू लज्जापुरी, चमरी (आंशिक), अर्जुन नगर (आंशिक) मौहल्ले शामिल हैं। जहां लज्जापुरी के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कुछ खास विकास नहीं हुआ है।
वहीं नाराजगी जता रहे लोगों की राय लेने के बाद जब टीम 100 मीटर चलकर सभासद प्रतिभा सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। इतना विकास हुआ है जो कि पिछले 20 सालों में नहीं हुआ।
सभासद का कहना है कि उन्होंने अर्जुन नगर, चमरी में काफी विकास किया है वहीं सभासद जिस मौहल्ले में रहती हैं वहां का हाल बेहाल है। नालियां कूड़े से भरी हैं, सड़कों पर गड्ढे हैं, पुलिया टूटी हुई हैं और लोगों में बेहद नाराजगी है। ई-हापुड़ न्यूज की टीम जल्द ही आपके क्षेत्र में पहुंचेगी और पूछेगी कि पिछले साढ़े चार वर्षों में कितना विकास हुआ है।
































