हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवरात्रि के अवसर पर हापुड़ की श्री चंडी महारानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भक्तों को दर्शन दे रही हैं। मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा निकाली जा रही पालकी यात्रा सोमवार को श्री चंडी मंदिर से सुबह पांच बजे प्रारंभ होकर हापुड़ के रेवती कुंज से पटेल नगर से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर मैया का स्वागत किया और भोग लगाया।
पालकी यात्रा का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। मां का गुणगान करते हुए भक्त नाचते गाते दिखाई दिए। यात्रा के दौरान महंत रविंद्र पोपट ने सभी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर नवीन आनंद, अखिल अग्रवाल, विनीत, अनुज, देवेश शर्मा, रविंद्र बिजली वाले, संजय बिस्किट वाले, सागर माकन, दीपक माकन, हर्ष शर्मा, अनुज, मनु गर्ग, महेश ट्याला, केशव शर्मा आदि भक्तों ने मैया की सेवा की। बता दें कि मंगलवार को श्री चंडी जी की पालकी यात्रा सुबह पांच बजे चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर पंजाबी कॉलोनी से राजेंद्र नगर से राधापुरी, विवेक विहार से कलेक्टर गंज हनुमान मंदिर से होते हुए श्री नवदुर्गा देवी मंदिर पर विश्राम करेगी। इसके बाद चंडी महारानी की पालकी शोभा यात्रा निकाली जाएगा जो शाम पांच बजे श्री नवदुर्गा मंदिर फ्री गंज रोड हापुड़ से प्रारंभ होकर रेलवे रोड से अतरपुरा चौपला से पक्का बाग से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी। यात्रा के पश्चात शाम सात बजे से श्री चंडी मंदिर की धर्मशाला में महाभोग प्रसादी का आयोजन होगा।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























