हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री वीर दिगंबर जैन धर्मशाला एवं महावीर जैन धर्मार्थ औषधालय ट्रस्ट हापुड़ को लेकर पक्षों में चल रहे विवाद की रंजिश शनिवार की रात को उभर कर सामने आ गई और दोनों पक्षों में हुई मारपीट व संघर्ष में एक व्यापारी घायल हो गया जिसे गंभीर चोट आई है। पुलिस रिपोर्ट में बाप-बेटे को नामजद किया है।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार 20 अगस्त की रात 7:45 बजे की है कि बर्तन व्यापारी मनोज जैन व राजेश जैन कसेरठ बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठान पर बैठे थे कि उक्त ट्रस्ट से संबंधित सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट से खफा प्रवीण जैन अपने बेटे अर्पित जैन के साथ आ धमके और गालियां देने लगे और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चाकू लगने से राजेश जैन घायल हो गए। राजेश जैन के हाथ में गंभीर चोट आई है।
मनोज जैन ने आरोपी प्रवीण जैन व उसके बेटे अर्पित जैन को पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच महिला दरोगा अनुराधा को सौंपी गई है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























