गांव की सरकार का पहला नतीजा रविवार की शाम तक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गांव की सरकार चुनने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान 29 अप्रैल को समाप्त होने के बाद मतों की मतगणना 2 मई की सुबह 8 बजे से जनपद हापुड़ के चार ब्लाकों हापुड़,धौलाना, सिम्भावली व गढ़मुक्तेश्वर में चयनित स्थलों पर होगी। जिला प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मतगणना स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। चारों ब्लाकों पर मतगणना स्थल का पास बनवाने हेतु प्रत्याशियों व एजेंटों की भीड़ रही।
वोटों की गिनती दो पालियों में शुरु होगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 8 बजे तक तथा दूसरी पाली रात 8 बजे से मतगणना समाप्त होने तक। प्रत्येक पाली में 500 कर्मचारी लगेंगे तथा 250 कर्मचारी रिजर्व रखे गए है। हापुड़ ब्लाक में 30 टेबल, धौलाना ब्लाक में 22 टेबल,सिम्भावली ब्लाक में 24 टेबल तथा गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक में 22 टेबल पर मतों की गिनती होगी। इससे अतिरिक्त कुछ टेबल रखी गई है। इस दिन जनपद की 273 ग्राम पंचायत प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्यों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के लिए 4396 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पहला चुनाव परिणाम रविवार की शाम तक आने की उम्मीद है और सभी परिणाम 3 मई की शाम तक आने की उम्मीद जताई गई है।
मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों व एजेंटों को ही प्रवेश मिलेगा। विजयी जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी कारवाई होगी। जनपद के जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मतगणना स्थलों का दौरा कर तैयारियों को परखा,साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:







Related Posts

पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत

🔊 Listen to this पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शेर वाली गली निवासी कपड़ा व्यापारी…

Read more

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत

पिलखुवा के व्यापारी की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल
error: Content is protected !!