
👁 28 views Views
बाजार सामान लेने के लिए गया था किशोर, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला इंदिरा नगर के रहने वाला एक किशोर घर से सामान लेने के लिए गया था लेकिन सोमवार की देर रात रेलवे ट्रैक के पास किशोर का शव ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान 16 साल के अनीक के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों बताया कि अनीक घर से सामान लेने के लिए निकला था। पता नहीं वह कैसे रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा? उन्होंने मामले में जांच की मांग की। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से अनीक की मौत हुई। परिवार में मातम पसरा है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131



























