हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी 7 वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोस में रहने वाले किशोर ने कुकर्म किया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देहात थाना क्षेत्र में एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसका 7 साल का बेटा घर के पास खेल रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उसके पास आया और सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने बेटे के साथ कुकर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606


























