👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना शाहपुरजट व फतेहपुर के जंगल में बदमाशों ने धाबा बोल कर दस किसानों के नलकूप से बिजली मोटर चोरी कर ले गए। बिजली मोटर चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष व्याप्त है।
बिजली मोटर चोर गिरोह गांव शाहपुर जट व फतेहपुर के जंगल में आ धमका और किसान ललित कुमार,बनारसी, विनोद, अशोक, बृजेश, राजपाल, जयकरन, सरेन सिंह तथा नीरा के नलकूपों से बिजली मोटर चोरी कर ले उड़ा। किसानों ने बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159

































